कामेश्वर गुप्ता
टंडवा: आम्रपाली के आशुतोष मिश्रा ने मुआवजा नीति का विरोध किया है आशुतोष ने स्पष्ट कहा की एक जान की कीमत पांच लाख लगाने वाले सांसद आज बेनकाब हो गए हैं। ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों से सेटिंग करके इस नीति को बनाया गया है जो बिल्कुल अमान्य है, आशुतोष ने आगे कहा की तेरह लाख तक मुआवजा दिया गया है जो सभी लोग जानते हैं, इस तरह का नीति बनाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों से असूली करने का एक नया तरीका बनाया जा रहा है, सांसद हमेशा असूली के पक्ष में रहे हैं जो अब लाश के नाम पर किया जाएगा इसमें प्रशासन के लोग भी काफी इंटरेस्टेड नजर आ रहे है, श्री मिश्रा ने आगे कहा की इस प्रकार की नीति किसी कीमत पर मान्य नहीं है, जरूरत पड़ी तो कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया जाएगा।
