पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा ग्रामीण इलाकों में आवासित आम जनता तक गिरिडीह पुलिस की पहुँच एवं पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलायी जा रही विशेष पहल के तहत गिरिडीह पुलिस एवं आम जनता के मध्य समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने की कड़ी में आज दिनांक-14.01.2026 को *पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा गांडेय थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाके में अवस्थित महेशपुर तिलोबनी ग्राम में पहुँचकर जरूरतमंद एवं विकलांग लोगों के बीच ठंढ से बचाव के लिए कंबल एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया* इस दौरान पुलिस अधीक्षक गिरिडीह सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के ग्रामीणों से भेंट कर उनके समस्याओं से अवगत हुए तथा गिरिडीह पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के साथ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, गिरिडीह एवं संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों तक पुलिस अधीक्षक गिरिडीह की मौजूदगी से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।

