गिरिडीह में CCL ओपन कास्ट एरिया पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध खन्तो को किया गया ध्वस्त
गिरिडीह के कोल इंडिया लिमिटेड (CCL) के ओपन कास्ट खनन क्षेत्रों में अवैध खनन पर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान मुफस्सिल थाना पुलिस ने 12 अवैध खनन खंतों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया, जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लग गई है। बुधवार को 
यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में की गई। वंही इस टीम में सब-इंस्पेक्टर (SI) संजय कुमार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) राहुल रंजन सिंह, ASI सुबोध कुमार दास सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। बताया गया कि
सतिघाट क्षेत्र में 9 अवैध खंते सक्रिय थे, जबकि अन्य खनन क्षेत्रों में 3 और खंते चल रहे थे। जिसे पुलिस ने बुलडोजर से पूरी तरह जमींदोज कर दिया।
गौरतलब है कि इस अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा था, बल्कि इलाके में दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा था। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि अवैध खनन करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। इस दौरान मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया, “CCL क्षेत्रों में अवैध खनन पर्यावरण और सुरक्षा के लिए खतरा है। हम ऐसी कार्रवाइयों को जारी रखेंगे।वंही इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सतत निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं।
