Home » News Update » एण्टी काईम चेकिंग के दौरान गिरिडीह में एक करोड़ की चोरी की चांदी जब्त, एक कार समेत तस्कर गिरफ्तार

एण्टी काईम चेकिंग के दौरान गिरिडीह में एक करोड़ की चोरी की चांदी जब्त, एक कार समेत तस्कर गिरफ्तार

गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि धनवार थाना क्षेत्र में एक गिरोह चोरी किया हुआ चांदी का जेवर बाजार में बेचने का प्रयास कर रहा हैं। प्राप्त सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा एण्टी काईम चेकिंग के दौरान एक स्वीफ्ट डिजायर पंजीयन सं०डब्लू बी 04 जी -5772 को पकड़ा गया। उक्त वाहन के चालक से पुछ-ताछ करने पर अपना नाम हजरत अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पिता दिल मोहम्मद मियां ग्राम मनगसो, थाना धनवार, परसन ओ०पी० जिला-गिरिडीह बताया गया। कार की जांच के दौरान सीट के पास से एक सफेद प्लास्टिक का थैला एवं एक बैग बरामद किया गया। थैले में चांदी का पिघला हुआ सिल्ली 6 (छः) पीस कुल वजन 32 कि0 457 ग्राम, एवं बैग से चांदी का पायल 42 जोड़ा चांदी का चैन 13 पीस चांदी का ब्रेस्लेट-6 पीस चांदी का पान पत्ता-12 पीस, चांदी का कड़ा 3 जोड़ा एवं चांदी का बिछिया-44 जोड़ा को विधिवत जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं धनवार थाना काण्ड सं0-11/2026 18.01.2026 धारा 317 (2)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया है बरामदगी चांदी का सिल्ली, 06 (छः) पीस 1.7310 ग्राम, 2.6760 ग्राम, 3. 2727 ग्राम, 4.4280 ग्राम, 5. 6317 ग्राम, 6.5063 ग्राम कुल वजन 32,457 ग्राम ।चांदी का पायल – 42 जोडा चांदी का चैन 13 पीस चांदी का ब्रेस्लेट 6 पीसnचांदी का पान पता 12 पीस चांदी का कड़ा 3 जोडा चांदी का बिछिया 44 जोड़ स्वीफ्ट डिजायर नम्बर डब्लूबी 04जी 5772 सभी चांदी का कुल वजन 35.351 कि०ग्रा० जिसकी कुल कीमत लगभत एक करोड़ रुपये है कांड में गिरफ्तार अभियुक्त हजरत अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पिता दिल मोहम्मद मियां ग्राम मनगसो, थाना धनवार, परसन ओ०पी० जिला-गिरिडीह पु०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार पाल, थाना प्रभारी धनवार थाना, गिरिडीह ।पु०अ०नि० सुनिल कुमार, प्रभारी परसन ओ०पी०पु०अ०नि० धमेन्द्र अग्रवाल, प्रभारी घोडथम्भा ओ०पी० पु०अ०नि० नवल किशोर शर्मा, धनवार थाना स०अ०नि० बिजेन्द्र सिंह, धनवार थाना स०अ०नि० अनिल उरांव, धनवार थाना सशस्त्र बल धनवार थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal