Home » News Update » तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

तेनुघाट: तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता तेनुघाट महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुदामा तिवारी के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्री तिवारी के द्वारा सभी शिक्षकों एवं सभी शिक्षकोंतर कर्मियों तथा छात्र- छात्राओं को लोकतान्त्रिक परामश कि मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कि गरिमा को अक्षुन रखते हुऐ निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाती, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुऐ बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करने कि शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो श्रीकांत प्रसाद, प्रो महावीर यादव, प्रो संजीत कुमार महाराज, प्रो दिनकर प्रसाद स्वर्णकार, प्रो धनंजय रविदास, प्रो रावण मांझी के अलावे सहायक प्रमोद कुमार, विनय कुमार यादव और रक्षक प्रेमचंद, मुन्ना लाल सोनी, रंजीत मृधा, अभिषेक कुमार, सुनील राम सहित महाविधालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal