Home » News Update » विष्णुगढ़ की जन समस्याओं का होगा निदान

विष्णुगढ़ की जन समस्याओं का होगा निदान

अब्बास अंसारी के नेतृत्व में मिलने आए प्रतिनिधिमंडल को मंत्री योगेंद्र प्रसाद का आश्वासन।

हजारीबाग: विष्णुगढ़ क्षेत्र की समस्याओं का निदान होगा। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य के किसी भी क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जनता ने जिस उम्मीद और अपेक्षा के साथ झामुमो के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए सत्ता सौंपी है, उसे किसी भी हाल में टूटने नहीं दिया जाएगा। उक्त आश्वासन राज्य सरकार में पेयजल,स्वच्छता एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने आज कांग्रेस कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी के नेतृत्व में मिलने आए प्रतिनिधिमंडल को दिया है।

गौर तलब है कि विष्णुगढ़ क्षेत्र में जनहित से जुड़े अनेकों समस्याओं से झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री जोगेंद्र प्रसाद को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी के नेतृत्व में मिलने गए प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया। समस्याओं के बारे में जानकारी मिलने पर मंत्री के द्वारा आश्वासन मिला कि इन समस्याओं को संज्ञान में लेकर अभिलंब निष्पादन किया जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal