Home » News Update » राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू का चतरा और लातेहार जिला प्रवास

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू का चतरा और लातेहार जिला प्रवास

बेरमो: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू 14 से 24 फरवरी तक चतरा और लातेहार जिले का प्रवास करेंगे। राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। सुनील साहू का यह दौरा नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां वे राजद समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे।

 

सुनील साहू अपने प्रवास के दौरान पिछले 28 दिसंबर को राजद के मोरवा विधायक रणविजय साहू के अभिनंदन समारोह को सफल बनाने वाले ग्रामीणों को गांव-गांव जाकर धन्यवाद अर्पित करेंगे। इसके अलावा, वे सामाजिक और राजनीतिक संगठन को मजबूत बनाने के लिए बैठकों में भी शिरकत करेंगे। सुनील साहू का मानना है कि पिछड़ा और शोषित-वंचित वर्गों का उत्थान सिर्फ सामाजिक न्याय के पथ पर चलकर ही संभव है।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal