Home » News Update » राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा द्वारा होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा द्वारा होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

कथारा: श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा स्टॉफ रिक्रेशन क्लब में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी परियोजना, कथारा कोलियरी, कथारा वाशरी, महाप्रबंधक कार्यालय, स्वांग वाशरी, स्वांग – गोविंदपूर फेज दो परियोजना के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल रहे। यहां भाईचारा, सदभाव, ख़ुशी, एकजुटता के महापर्व होली की पूर्व संध्या पर एक दूसरे को अबीर व ग़ुलाल लगाकर शुभेच्छा देने का कार्य हुआ। कार्यक्रम के आयोजको द्वारा लजीज पकवान और मिठाई की भी व्यवस्था थी। जिसका सभी ने लुफ्त उठाया। वही एकसूत्र और एकरूपता के साथ संगठन को सबलता प्रदान करने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष आकाश लाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रेमजीत प्रसाद, क्षेत्रीय सहायक सचिव खगेश्वर रजक, सतीश वर्णवाल, मो मिनाजुल आबेदिन, सुधीर सिंह,संगठन सचिव विकास कुमार सिंह, महाप्रबंधक कार्यालय के अध्यक्ष संतन कुमार, गणेश राम दो, ललन राम, रामराज चौहान, देवकांत पटेल, नचिकेता, अरविंद कुमार, अखिलेश राम, दिलीप कुमार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal