Home » News Update » शिक्षा परियोजना के तहत दिव्यांग बच्चों में उत्साह जगाने वाली वातावरण निर्माण, प्रतियोगिता संपन्न

शिक्षा परियोजना के तहत दिव्यांग बच्चों में उत्साह जगाने वाली वातावरण निर्माण, प्रतियोगिता संपन्न

चतरा: झारखंड शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा प्रभाग के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के बीच वातावरण निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन राज्य संपोषित बालिका हाई स्कूल, चतरा में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 180 दिव्यांग बच्चे उत्साह से शामिल हुए।

प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें ड्राइंग, पेंटिंग, क्विज, रंगोली, गायन और डांस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल थीं। सभी इवेंट्स के विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी प्रतिभागी बच्चों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, ताकि उनमें आत्मविश्वास और समावेशी भावना बढ़े।

कार्यक्रम का संचालन समावेशी शिक्षा विभाग के प्रभारी विनय जायसवाल के कुशल नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि और रिसोर्स शिक्षकों में रजनीश पाठक, विनय कुमार पाठक, अशोक कुमार सिंह सहित सभी रिसोर्स शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा श्रीवास्तव, श्याम किशोर और मो. रफीक आलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह आयोजन दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास, उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देने और समाज में समावेशी वातावरण बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ। झारखंड शिक्षा परियोजना ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हर बच्चे को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal