अध्यक्ष बने पारस गुप्ता वा उपाध्यक्ष बने पत्रकार कामेश्वर गुप्ता
टंडवा (चतरा): शिव शक्ति मंदिर विकास समिति सेरनदाग में चुनाव में माध्यम से किया गया चयन।सोमवार को सेरनदाग के सभी ग्रामीणों की हुई बैठक।जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। बताते चले की शिव मंदिर की नवनिर्माण तथा मंदिर की रख-रखाव एवंम् विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर मंदिर समिति का गठन किया गया।बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लेते हुए आजीवन सदस्य बनाने की निर्णय लिया गया था। जिसमें उनासी(79) आजीवन सदस्य बनाया गया। आजीवन सदस्य बने लोगों के बीच में ही छः पदों का चुनाव किया गया। चुनाव से पहले इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए पर्यवेक्षक सहित चुनाव पदाधिकारी का चयन किया गया।चुनाव पदाधिकारी द्वारा चुनाव में आने वाले प्रत्याशियों को नामांकन,नामांकन वापसी,मतदान,मतगणना वा परिणाम घोषित का समय घोषणा किया गया। शिव शक्ति मंदिर समिति की पदाधिकारी बनने के लिए अध्यक्ष पद के लिए पारस गुप्ता तथा सचिव पद के लिए मनोज कुमार साहु, होरिल कुमार साहु वा मोहन कुमार एवंम् कोषाध्यक्ष पद के लिए त्रिवेणी साहु तथा कृष्णा साहु ने उम्मीदवार के लिए नाम दाखिल किया।इधर उपाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार साहु,उमेश साहु,सुरेश साहू,पत्रकार कामेश्वर कु.गुप्ता, तारकेश्वर कु. साहु, उपसचिव के लिए केवल साहु, पवन कुमार साहु वा सुरेश कुमार का नाम सामने आया।इधर संचालन के लिए बलदेव प्रसाद साहू वा गणेश प्रसाद साहू का नाम सामने आया।नामांकन वापसी प्रपत्र में कोषाध्यक्ष पद से त्रिवेणी साहु ने स्वतः नामांकन वापसी लिया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्णा साहु निर्विरोध कोषाध्यक्ष बने तथा अध्यक्ष पद के लिए एक ही उम्मीदवार नामांकन करने पर निर्विरोध अध्यक्ष पद रहा।चार पदों के लिए उनासी(79) आजीवन सदस्यों द्वारा वोटिंग के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया गया। जिसमें उनासी(79) आजीवन सदस्यों में कुल 65 लोगों द्वारा मतदान का प्रयोग किया जिसमें सचिव पद में मनोज कुमार साहु को कुल 30 वोट मिला
वहीं दूसरे स्थान में मोहन कुमार को 26 वोट प्राप्त हुआ। उपाध्यक्ष पद में कामेश्वर कु. गुप्ता को कुल 34 वोट के सहयोग से उपाध्यक्ष पद के लिए जीत घोषित हुए दूसरे स्थान पर विजय कुमार साहु को मात्र 21 वोट मिला। उपसचिव के लिए पवन कुमार साहु को कुल 44 वोट के साथ विजय घोषित हुए दूसरे स्थान पर केवल साहु को 16 वोट प्राप्त हुआ एवम संचालन पद के लिए गणेश प्रसाद साहू को कुल 35 वोट मिला वही दूसरे स्थान पर बलदेव प्रसाद साहू को 30 वोट प्राप्त हुआ। चुनाव शांति पूर्वक बाजार टांड बरगद पेड़ के नीचे चबूतरा प्रांगण के में सुबह 11:00 से लेकर 4:00 बजे तक मताधिकार का प्रयोग किया तथा वोटिंग सुदृढ़ पूर्वक करवाने व चुनाव अधिकारीयों में चुनाव पर्यवेक्षक बेणेश्वर कुमार शिक्षक वा चुनाव पदाधिकारी बालेश्वर राम साहू (अंचल अधिकारी बालूमाथ) राजेश चौधरी (पंचायत समिति सदस्य) विष्णु प्रसाद साहू (प्रबुद्ध समाजसेवी) उत्तम प्रसाद साहू(प्रबुद्ध समाजसेवी) मतदान करवाते हुए मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया।चुनाव परिणाम के बाद विजई उम्मीदवारों को अपना परीक्षक एवं पदाधिकारी के द्वारा विजय घोषणा पत्र दे कर उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
