Home » News Update » रांची में विशाल क्षत्रिय गौरव एकता समागम संपन्न, समाज की एकता और शक्ति का दिखा अभूतपूर्व प्रदर्शन

रांची में विशाल क्षत्रिय गौरव एकता समागम संपन्न, समाज की एकता और शक्ति का दिखा अभूतपूर्व प्रदर्शन

भुरकुंडा: झारखंड प्रदेश क्षत्रिय गौरव एकता मंच के तत्वावधान में रविवार को रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में विशाल क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन किया गया, जो समाज की एकता, शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ।

सोमवार को प्रेस बयान जारी करते हुए पप्पू सिंह ने कहा कि इस भव्य आयोजन में प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में समाज के बंधुओं, मातृशक्ति और युवाओं ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज का विशाल सैलाब उमड़ा, जिसने समाज की एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।

उन्होंने प्रेस बयान के माध्यम से क्षत्रिय एकता मंच पतरातू प्रखंड से शामिल समस्त राजपूत परिवारों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल आयोजन समिति की नहीं, बल्कि समाज के हर एक सदस्य की सहभागिता और सहयोग का परिणाम है।

पप्पू सिंह ने कहा कि पतरातू प्रखंड के सभी राजपूत परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति, सहयोग, अनुशासन और आपसी प्रेम ने ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal