Home » Uncategorized » पलामू के नौडीहा बाजार मे नकली शराब का भंडाफोड़

पलामू के नौडीहा बाजार मे नकली शराब का भंडाफोड़

परवेज़ आलम क़ी रिपोर्ट

पलामू — जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरादोहर के एक घर से नकली शराब का भंडाफोड़ किया गया है

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग क़ो गुप्त सुचना मिली थी क़ी नौडीहा बाजार थाना के खैरादोहर प्रवेश राम के घर मे नकली शराब क़ी पेटी भारी मात्रा मे रखी गई है, सुचना मिलते ही उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने छतरपुर पुलिस एंव नौडीहा थाना पुलिस के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे जहाँ करीब 700 पेटी नकली शराब रखी गईं थी, इसका बाजार मूल्य करीब 30 लाख बताया जाता है,

हालांकि शराब माफिया भागने मे सफल रहे, लेकिन सवाल है क़ी इतना बड़ा नकली शराब का धंधा कब से चल रहा था और आखिर शराब माफिया क़ो पुलिस क़ी भनक कैसे लग जाता है और हर बार भागने मे सफल कैसे हो जाते है, इस अभियान मे छतरपुर इसफेक्टर द्वारका राम, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी, एस आई दीपक कुमार के साथ पुलिस बल के जवान शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal