Home » News Update » भटकी युवती को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया।

भटकी युवती को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया।

तेनुघाट: ओपी क्षेत्र अंतर्गत कैनाल के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को एक लगभग 18 वर्षीय युवती भटकती हुई मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम जासमिन आरा, पिता सुभानी अंसारी एवं पता कसमार बताया।

मामले की जानकारी मिलते ही तेनुघाट थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित थाना लाया और उसकी देखभाल की। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के परिजनों का पता लगाया और संपर्क स्थापित किया।

पुलिस द्वारा युवती को सकुशल उसके पिता एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि युवती बीते शाम मां द्वारा डांटे जाने के कारण गुस्से में घर से निकल गई थी और भटकते हुए तेनुघाट पहुंच गई थी।

अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने खुशी और राहत व्यक्त की तथा तेनुघाट पुलिस के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal