औरंगाबाद: जिला के नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरार स्थित एनटीपीसी गेट नंबर-2 के समीप सड़क किनारे छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एनटीपीसी गेट नंबर-2 के पास अवैध रूप से शराब की खेप पहुंचाई गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को सड़क के बाएं तरफ रखे बैग से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 750 एमएल की ओल्ड मॉन्क विदेशी शराब की 10 बोतल, कुल मात्रा 7.5 लीटर, 750 एमएल की ब्लेंडर प्राइड की 4 बोतल, कुल मात्रा 3 लीटर तथा 750 एमएल की रॉयल स्टेग की 10 बोतल, कुल मात्रा 7.5 लीटर शामिल है। इस प्रकार कुल 18 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक तस्कर लालबाबू चौधरी, पिता मुखा चौधरी, ग्राम मवदही, पोस्ट कटेसर, वार्ड संख्या-02, थाना बिहटा, जिला पटना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
