Home » News Update » गिरिडीह के चिल्ड्रेन पार्क के तालाब में जहर डालने से 3 क्विंटल मछलियों की मौत, मत्स्य पालक को लाखों का नुकसान।

गिरिडीह के चिल्ड्रेन पार्क के तालाब में जहर डालने से 3 क्विंटल मछलियों की मौत, मत्स्य पालक को लाखों का नुकसान।

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र स्थित हुट्टी बाजार के शहीद सीताराम उपाध्याय चिल्ड्रेन पार्क परिसर में बने तालाब में कथित रूप से जहर डाल दिए जाने से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। घटना के बाद मत्स्य पालक एवं स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है जानकारी के अनुसार, मत्स्य विभाग द्वारा मार्च 2025 में उक्त तालाब में मत्स्य पालन के लिए टेंडर जारी किया गया था। टेंडर मिलने के बाद संदीप मल्हा तालाब में मछली पालन का कार्य कर रहे थे। बुधवार को अचानक तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां मृत अवस्था में तैरती हुई दिखाई दीं। वंही आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों द्वारा तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया गया, जिसके कारण यह घटना हुई । इस दौरान मत्स्य पालक संदीप मल्हा ने बताया कि अब तक लगभग 3 क्विंटल मछलियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इस घटना से उन्हें करीब 2 लाख 10 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। संदीप ने कहा कि इस नुकसान से उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है और वे काफी चिंतित हैं घटना की सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दिए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने तथा प्रभावित मत्स्य पालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है फिलहाल, यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मामले को लेकर मत्स्य विभाग और प्रशासन क्या कार्रवाई करते हैं तथा तालाब में जहर डालने के आरोप की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal