Home » News Update » गिरिडीह में झारखंड मुक्ति महिला मोर्चा की अहम बैठक: मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा, 14 जून को कल्पना सोरेन के कार्यक्रम की तैयारी तेज़

गिरिडीह में झारखंड मुक्ति महिला मोर्चा की अहम बैठक: मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा, 14 जून को कल्पना सोरेन के कार्यक्रम की तैयारी तेज़

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति महिला मोर्चा गिरिडीह इकाई द्वारा मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर महिलाओं के बीच एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक संपन्न हुई। गिरिडीह (सदर) प्रखंड के अंतर्गत तेलोडीह ग्राम पंचायत के विभिन्न बूथ क्षेत्रों में आयोजित इन बैठकों में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।

दोनों ही महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य श्रीमती प्रीति भास्कर ने की, जबकि इस मौके पर नमिता वर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

मतदाता सूची में सुधार और जागरूकता पर ज़ोर

बैठक के दौरान मुख्य रूप से ‘मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान’ (SIR) पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी सही भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों का त्रुटिहीन होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही महिलाओं से इस अभियान में खुद सक्रिय भूमिका निभाने और अपने परिवार व आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान

जागरूकता बैठक के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें कई नई महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में महिलाओं का उत्साह, जागरूकता और संगठन के प्रति समर्पण देखते ही बन रहा था। आगामी दिनों में पंचायत के प्रत्येक गाँव और हर बूथ स्तर पर महिलाओं की एक मजबूत कमेटी गठित करने की अग्रिम रणनीति पर भी गंभीरता से चर्चा की गई।

14 जून के विशेष कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

बैठक में आगामी 14 जून (रविवार) को आयोजित होने वाले भव्य एवं विशेष कार्यक्रम की जानकारी भी महिलाओं के साथ साझा की गई। इस कार्यक्रम में झारखंड की लोकप्रिय महिला नेत्री व गांडेय विधायक माननीय कल्पना सोरेन जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी।

यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आवास स्थित ‘उत्सव उपवन’ में आयोजित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित महिलाओं को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया, जिसपर महिलाओं ने भारी संख्या में पहुँचने का संकल्प लिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal