फुसरो: सीटू का एक प्रतिनिधि मण्डल ने एन सी ओ ई ए के संयुक्त महासचिव -सह- सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य पी. के. विश्वास एवम राज्य सचिव विजय कुमार भोई के नेतृत्व में करगली क्षेत्रीय अस्पताल का निरीक्षण किया गया।
अस्पताल में कई तरह की त्रुटियां देखने को मिली, जिसमे पर्याप्त चिकित्सकों की कमी,पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, एक्स-रे मशीन के रहने के बावजूद टेक्नीशन की कमी,महिला कर्मियों के लिए शौचालय का अभाव,पेयजल का एक्वागार्ड खराब हालात में पाया गया। उपरोक्त सारी कमियों को चिन्हित किया गया। एवम इस पर सीएमओ डॉ. साही से बात किया गया।
साथ ही सारे कमियों को चिन्हित कर मुख्यालय स्तर पर वेलफेयर बोर्ड सदस्य द्वारा अवगत करा कर इस पर त्वरित कार्रवाई करने की बात की गई। सीटू नेता कॉम. पी. के. विश्वास ने कहा कि हमारी यूनियन हमेशा प्रबंधन पर कल्याण संबंधी कार्यों के लिए दबाव बनाती है। दूसरी ओर कंपनी द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उसका लाभ कर्मियों को मिलना चाहिए इस पर पैनी नज़र रखती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रबंधन को जानकारी देने के बाद भी अगर सुधार नहीं होता है। तो हमलोग संघर्ष में जायेंगे।अस्पताल कर्मियों ने श्री पी. के. विश्वास एवं श्री विजय कुमार भोई को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर किरण कुमारी महतो,विनीता मल्होत्रा,छिन्न बाई,तारा देवी,चंद्रदीप प्रसाद,जानकी साव,सुरेश कुमार, शिव शंकर तांती,बरूण कुमार,भुवन नाग,ढोरी एरिया सचिव गोवर्धन रविदास,कुंजबिहारी प्रसाद, अनिमेष मुखर्जी,नकुल रविदास एवं मनसुख कालिंदी, अविनाश पासवान उपस्थित थे।
शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
