Home » News Update » बेरमो: शादी का झांसा देकर 10 साल तक यौन शोषण, जहर देकर हत्या की कोशिश; आरोपी युवक पर केस दर्ज

बेरमो: शादी का झांसा देकर 10 साल तक यौन शोषण, जहर देकर हत्या की कोशिश; आरोपी युवक पर केस दर्ज

बेरमो के गांधीनगर थाना अंतर्गत कुरपनिया राय साहब फाइल के रहने वाली एक 28 वर्षीय लड़की ने पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव निवासी सुनील रविदास पर लगभग 10 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है,उक्त लड़की ने आरोप लगाते हुए गांधीनगर थाने में मामला भी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में युवती ने कहा है कि सुनील रविदास विगत 10 वर्षों से मुझे शादी का प्रलोभन देता रहा और मेरा यौन शोषण करता रहा. इस दौरान उसने मेरा धोखे से अश्लील वीडियो भी बनाया और मुझे ब्लैकमेल भी करता रहा है,जब मैं इसका विरोध किया तो वह कहा कि जो वीडियो बनाए हैं वह मोबाईल पर वायरल कर देंगे, 17 अप्रैल 2026 को रांची के इरबा के पास ले गया और खाने में जहर दे दिया जब मेरी तबीयत बिगड़ने लगी तो मैं मेदांता अस्पताल गए तो पता चला कि खाने में जहर मिला हुआ था, उसके बाद उसने मेरा नंबर भी ब्लॉक कर दिया है ,वह 26 अप्रैल को धनबाद के तोपचाची की एक दूसरी लड़की से शादी कर रहा है, युवती ने बताया कि अंगवाली में मेरा नानी घर है वही मैं पढ़ाई करती थी वहीं से उसे जान पहचान हुई थी , इधर गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि युवती के आवेदन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। युवक को की गिरफ्तारी के लिए छापे मारी भी की गई है जल्द ही युवक को उसेहिरासत में लिया जाएगा। इधर युवक का तोप चांची थाना क्षेत्र स्थित जिस लड़की से शादी होना था उसके परिजनों को भी इस मामले से अवगत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal