Home » News Update » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, शिष्टाचार मुलाकात के मायने तेज़

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, शिष्टाचार मुलाकात के मायने तेज़

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री के० राजू, सांसद डॉ० सैयद नसीर हुसैन, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, विधायक श्री प्रदीप यादव और श्री अजय शर्मा शामिल थे।

शिष्टाचार भेंट या सियासी रणनीति?

आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात को एक ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। राज्य के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों और आगामी योजनाओं को देखते हुए गठबंधन सरकार के दो प्रमुख दलों की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal