Home » News Update » डीवीसी कोनार डैम डिस्पेंसरी में रक्तदान शिविर आयोजित, 40 यूनिट रक्त संग्रह; ‘रक्तदान महादान’ का दिया संदेश

डीवीसी कोनार डैम डिस्पेंसरी में रक्तदान शिविर आयोजित, 40 यूनिट रक्त संग्रह; ‘रक्तदान महादान’ का दिया संदेश

बेरमो: डीवीसी कोनार डैम डिस्पेंसरी परिसर में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के दिशा-निर्देश में आयोजित शिविर का शुभारंभ सीनियर मैनेजर (विद्युत) विशाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

शिविर में स्थानीय लोगों और डीवीसी कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रक्तदान अभियान के दौरान कुल 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था.

कोनार डिस्पेंसरी के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन मंडल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त भी कई लोगों की जान बचा सकता है. डॉ. मंडल ने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. इस अवसर पर सीएसआर के कार्यपालक सुनील कुमार, मैनेजर (विद्युत) चंदन कुमार, डॉ. एसके अज़ाज़ अहमद, दीनानाथ प्रसाद, उच्च विद्यालय के प्राचार्य बीके महतो, मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इनके अलावा विवेक करकेटा, नंदलाल साहू, अमन टोप्पो, दिनेश किस्कू एवं चेतलाल सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया l शिविर के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया. उपस्थित लोगों ने “रक्तदान महादान” के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया.

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal