फुसरो: बेरमो कोलांचल के फुसरो नगर परिषद मे मुहर्रम सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर बेरमो थाना में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी -सह- इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह की मौजूदगी में शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द से पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। यहां जुलूस के रूट में फुसरो नगर परिषद के द्वारा साफ सफाई करावाने, जलूस के पूर्व लाइन कटवाने। पर्व के दौरान पानी की व्यवस्था कराने आदि सुझाव दिए गए। कहा कि साफ-सफाई एवं पानी की व्यवस्था फुसरो नगर परिषद द्वारा कराया जाएगा। जुलूस के पूर्व ही बिजली काट दी जाएगी। बैठक में विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह,आर उनेश,गणेश मल्लाह,अशोक अग्रवाल,दिनेश सिंह,वार्ड पार्षद विलासी देवी,रामचरण तुरी,उमेश कुमार सहित परवेज अख्तर,जीतेंद्र सिंह,रईस आलम,सलीम जावेद,मो.जावेद खान,मो.मनीर, महबूब आलम,मो. रियाज अंसारी,मो.रईस,नवल किशोर सिंह,रोहित मित्तल,सुशांत राइका, मोहम्मद इश्तियाक,नवीन कुमार, कैलाश ठाकुर,जसीम रजा,अनवर खान,कलीम,अख्तर हुसैन,मो समीम खान,अभिषेक केसरी आदि मुख्य रूप मौजूद हुए।
शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
