Home » News Update » “AMARIT” 2.0 मिशन” रांची में आज से शुरू हुआ झारखंड के नगर परिषदों का “महाप्रशिक्षण” फुसरो की अध्यक्ष निर्मला देवी और उपाध्यक्ष रेणु देवी ली हिस्सा।

“AMARIT” 2.0 मिशन” रांची में आज से शुरू हुआ झारखंड के नगर परिषदों का “महाप्रशिक्षण” फुसरो की अध्यक्ष निर्मला देवी और उपाध्यक्ष रेणु देवी ली हिस्सा।

प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान की गई।

झारखंड के नगर निकायों के विकास की रफ्तार को तेज करने और जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए रांची में एक बड़ा मंथन शुरू हो गया है। “AMARIT” 2.0 मिशन” के तहत आयोजित इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में फुसरो नगर परिषद प्रमुखता से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के विकास के रोडमैप को नया आयाम देने के लिए फुसरो नगर परिषद की माननीय अध्यक्ष श्रीमती निर्मला देवी और मा.उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु देवी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में भाग लेने रांची पहुँची हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राँची के श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में 22 एवं 23 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। 

फुसरो नगर परिषद के विकास को मिलेगी नई गति

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नगर विकास एवं आवास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा “इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया” हैदराबाद के माध्यम से कराया जा रहा है।

हैदराबाद से आए विषय विशेषज्ञों द्वारा जनप्रतिनिधियों को “AMARIT 2.0 मिशन” की बारीकियों, शहरी जल आपूर्ति प्रणालियों के सुदृढ़ीकरण, पार्कों के सौंदर्यीकरण और जन-केंद्रित नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की उन्नत तकनीकों की ट्रेनिंग दी जा रही है। फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की इस भागीदारी से आने वाले दिनों में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में चल रही और आगामी विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। सूडा के उप निदेशक अतुल कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार,प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सभी सम्मानित जन प्रतिनिधियों के ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था SKIPA परिसर में ही की गई है।

फुसरो नगर परिषद के साथ-साथ राज्य के इन 16 निकायों का भी जुटान

इस विशेष संवेदीकरण कार्यक्रम में फुसरो नगर परिषद के अलावा झारखंड के 16 अन्य नगर परिषदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी शामिल हो रहे हैं। निम्न स्थानों से…..

चिरकुण्डा, झुमरीतिलैया, चतरा, रामगढ़, गुमला,सिमडेगा,लोहरदगा, मधुपुर,पाकुड़, साहेबगंज,चक्रधरपुर, चाईबासा,मिहिजाम,कपाली,विश्रामपुर एवं गढ़वा आदि मुख्य रूप से शामिल है।

 

संवाददाता फुसरो शंकर प्रसाद की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal