Home » News Update » अग्निवीर प्रशिक्षण पूरा कर गांव पहुंचे हिमांशु कुमार, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

अग्निवीर प्रशिक्षण पूरा कर गांव पहुंचे हिमांशु कुमार, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

गोमिया/पलानी: अग्निवीर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद गुरुवार को पलानी बांध पंचायत निवासी महेंद्र कुमार के सुपुत्र हिमांशु कुमार अपने पैतृक गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। युवाओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर हिमांशु कुमार ने सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद झिरकी कमेटी के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान-चिह्न देकर सम्मानित किया।

ग्रामीणों ने कहा कि हिमांशु कुमार की यह उपलब्धि पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। समारोह के दौरान उपस्थित बबलू यादव, पंचायत समिति सदस्य बांध, अमरजीत कुमार, गुलटन यादव, रामनरेश रविदास व सैकड़ो महिला पुरुष ने हिमांशु कुमार के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सैन्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal