Home » News Update » बोकारो थर्मल में लकड़बग्घे ने एक व्यक्ति को किया लहूलुहान, अस्पताल में चल रहा इलाज…

बोकारो थर्मल में लकड़बग्घे ने एक व्यक्ति को किया लहूलुहान, अस्पताल में चल रहा इलाज…

बेरमो : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नया बस्ती में गुरुवार की अहले सुबह एक लकड़बग्घे ने अचानक हमला कर एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. घायल व्यक्ति की पहचान नया बस्ती निवासी अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए गोमिया स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ग्रामीणों को देख भागा लकड़बग्घा

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की अहले सुबह अर्जुन सिंह स्थानीय फुटबॉल मैदान के समीप से गुजरते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान फायदा उठाकर एक लकड़बग्घे ने उन पर अचानक हमला बोल दिया. लकड़बग्घे ने अर्जुन सिंह को संभलने तक का मौका भी नहीं दिया और हमला कर उनके दाहिने जांघ को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया. अचानक हुए इस हमले के बाद अर्जुन सिंह ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर घटना स्थल की तरफ दौड़े. ग्रामीणों का शोर-शराबा देखकर लकड़बग्घा वहां से भाग निकला. इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अर्जुन सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal