परवेज़ आलम क़ी रिपोर्ट
पलामू – सिस्टम के लापरवाही के कारण खैरादोहर पंचायत के सैकड़ो बच्चे वर्ग 9 एंव 10 मे पढ़ने के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर है,

आइये जानते है क़ी कैसे सिस्टम ने लापरवाही क़ी है
दर असल झारखण्ड सरकार ने हर पांच किलोमीटर पर एक हाई स्कूल क़ी स्थापना करने को शिक्षा विभाग को वर्षो पहले निर्देश दिया था, और निर्देश के आलोक मे शिक्षा विभाग ने पालन भी किया और विद्यालय का स्थापना कराये गए और बच्चे पढ रहे है, लेकिन पलामू जिला के नौडीहा बाजार प्रखंड के खैरादोहर पंचायत मे आज तक शिक्षा विभाग ने हाई स्कूल क़ी स्थापना नही क़ी, जबकि खैरादोहर पंचायत सारी अहर्ता पूरी करती है, और यहां चार मिडिल स्कूल है और हर वर्ष तीन सौ से चार सौ बच्चे वर्ग आठ से पास कर वर्ग 9 मे पढ़ने के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर है, लेकिन आज तक कोई भी जनप्रतिनिधि इसके लिए आवाज नही उठाया, चाहे स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया, समिति,
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परवेज़ आलम ने कहा क़ी बहुत जल्द ही D. E. O साहेब से मिलकर खैरादोहर पंचायत मे हाई स्कूल क़ी स्थापना के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व मे ज्ञापन सौंपा जाएगा
