तेनुघाट —- तेनुघाट पंचायत स्थित तेनुघाट ई टाईप क्लॉनी में रह रहे इंडिया टेलर के नाम से प्रसिद्ध मो हैदर अली का आज रात्रि में सोने के दौरान ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गया। जिसकी जानकारी आस पास के लोगो ने पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव को दी। वहीं मुखिया ने सामाज सेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव उर्फ़ मुन्ना को दी। सामाज सेवी श्री श्रीवास्तव को सुचना मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय थाना को जानकारी देते हुऐ ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को उसके गाँव मगनपुर (गोला प्रखंड) भेजवाने का काम किया। मालूम हो की मो हैदर अली जो की इंडिया टेलर के नाम से मशहूर तेनुघाट में टेलर का काम किया करते थे। लगभग 30वर्षो से तेनुघाट में ही रह रहे थे। दिवंगत हैदर अली बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। मृत्यु के बाद वे अपने पीछे दो बेटी और पत्नी को छोड़कर गए।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
