पेंक नारायणपुर (बोकारो): पेंक नारायणपुर थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को तेनुघाट न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी शंकर तुरी ऊपरघाट क्षेत्र के हरनाडीह गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध तेनुघाट न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सोमवार को तेनुघाट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
