डुमरी: अनुमंडल में हाल ही में पदस्थापित नए अनुमंडल पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का युवा कांग्रेस के नेता एवं जिला महासचिव गुड्डू मलिक, सादिक अली, खुर्शीद अंसारी और जब्बार अंसारी ने शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सभी ने उन्हें डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों से भी उन्हें अवगत कराया और उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी कार्य सुचारु, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होंगे। मौके पर उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि नए अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
विनय पांडेय की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
