नवीनगर (औरंगाबाद): औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दयाशंकर सिंह के सम्मान में सोमवार, 13 जुलाई 2026 को उच्च विद्यालय, नवीनगर पोखरा परिसर में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
उच्च विद्यालय के प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नवीनगर विजेंद्र कुमार सिंह करेंगे। समारोह का आयोजन शिक्षक परिवार, नवीनगर द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर नवीनगर प्रखंड के सभी उच्च, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं अपग्रेड उच्च विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि समारोह एवं बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
