Home » News Update » गुप्त सूचना पर नवीनगर पुलिस का एक्शन, फरार आरोपी दुधेश्वर यादव गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर नवीनगर पुलिस का एक्शन, फरार आरोपी दुधेश्वर यादव गिरफ्तार

औरंगाबाद: जिला के नवीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के जोगाबांध गांव में छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जोगाबांध गांव निवासी दुधेश्वर यादव के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास और मारपीट से संबंधित मामला दर्ज था, जिसके बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर जोगाबांध गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर कामिनी कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal