बोकारो स्टील सिटी: यातायात नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, जब वे ही नियमों को तोड़ते नजर आएं तो सवाल उठना लाजमी है। बोकारो में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहाँ एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी (नंबर JH-09AF-7527) पर तीन महिलाएं/युवतियां ट्रिपल राइडिंग (तीन लोड) करती कैमरे में कैद हुईं। 
हैरानी की बात यह है कि स्कूटी पर पीछे बैठी महिला पुलिस की वर्दी में है। इसके अलावा, स्कूटी चला रही युवती के अलावा बाकी दोनों सह-यात्रियों (पिलियन राइडर्स) ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है, जो कि यातायात नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। कानूनन दोपहिया वाहन पर केवल दो लोगों को बैठने की अनुमति है और दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य है। यह घटना आम जनता के बीच एक गलत संदेश देती है कि नियम केवल आम नागरिकों के लिए हैं, वर्दीवालों के लिए नहीं।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
