Home » News Update » डीवीसी रेलवे ओवरब्रिज पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग, आजसू ने एचओपी को सौंपा ज्ञापन

डीवीसी रेलवे ओवरब्रिज पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग, आजसू ने एचओपी को सौंपा ज्ञापन

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर आजसू पार्टी ने सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग उठाई है।

गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि एवं डीवीसी ऑल वैली विस्थापित मोर्चा के युवा अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने डीवीसी बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान (एचओपी) को ज्ञापन सौंपकर ओवरब्रिज पर रबर स्पीड हम्प लगाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि इस ओवरब्रिज से प्रतिदिन स्थानीय वाहनों के अलावा भारी व्यावसायिक वाहनों का भी आवागमन होता है। ब्रिज की ढलान और अपेक्षाकृत खुली सड़क के कारण कई वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे विशेषकर व्यस्त समय, रात्रि और कोहरे के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

जितेंद्र यादव ने सुझाव दिया कि पारंपरिक कंक्रीट स्पीड ब्रेकर के स्थान पर हैवी-ड्यूटी रबर स्पीड हम्प अथवा थर्मोप्लास्टिक रंबल स्ट्रिप्स लगाए जाएं।

उनका कहना है कि इससे वाहनों की गति नियंत्रित होगी, जबकि पुल की संरचना पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ेगा। साथ ही रिफ्लेक्टिव मार्किंग होने से रात के समय भी यह वाहन चालकों को आसानी से दिखाई देगा।

उन्होंने डीवीसी प्रबंधन से ओवरब्रिज का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने, रबर स्पीड हम्प लगाने तथा चेतावनी संकेतक बोर्ड स्थापित करने की मांग की है।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal