Home » News Update » फरार अभियुक्त पर कसा पुलिस का शिकंजा, गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

फरार अभियुक्त पर कसा पुलिस का शिकंजा, गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

नवीनगर (औरंगाबाद): नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोहदा गांव निवासी बंगाली चौधरी उर्फ बबन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस की यह कार्रवाई एएसआई रामशाबाद गिरी के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम द्वारा की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नरारी कला खुर्द थाना कांड संख्या 60/26 दर्ज है। मामले में वह फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal