Home » News Update » सीसीएल के महाप्रबंधक विधुत एवं यांत्रिक ने किया कथारा क्षेत्र का निरीक्षण

सीसीएल के महाप्रबंधक विधुत एवं यांत्रिक ने किया कथारा क्षेत्र का निरीक्षण

कथारा: सीसीएल के महाप्रबंधक विधुत एवं यांत्रिक ए मधुसूदन कालांबी ने कथारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह, श्रमिक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, प्रभारी विभागाध्यक्ष (इएंडएम) कुणाल कुमार भी शामिल रहे। इस दौरान महाप्रबंधक श्री कालांबी कथारा क्षेत्र के सीसीएल रिजनल विधुत सबस्टेशन पहुंचे। यहां से क्षेत्र के विभिन्न परियोजना में सप्लाई किए जाने वाले बिजली की ट्रांसफर्मर व पूरी उपकरणो के प्रणाली का जायजा लिया। वहाँ सुरक्षा के मद्देनज़र कई दिशा निर्देश दिया। इसके बाद वे जारंगडीह के वे-ब्रिज का मुआयना कर कई दिशा निदेश दिया। इस दौरान वहां के परियोजना अभियंता निखिल कुमार और ओषांग भीमटे भी शामिल रहे। इसके पूर्व महाप्रबंधक विधुत एवं यांत्रिक श्री कालांबी ने कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय कक्ष में क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ लंबी विमर्श किया। श्रमिक नेता विजय कुमार सिंह ने कथारा क्षेत्र में ओवर लोड बिजली की समस्या, केबूल सिस्टम की जरूरत, खदान में प्रोपर लाईट की व्यवस्था आदि चीजों से अवगत कराने का कार्य किया। ज्ञातव्य हो कि बीते दिनों सीसीएल के सीएमड़ी नीलेन्दु कुमार सिंह से मुलाक़ात के दौरान कथारा क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, आरआर शाप परियोजना को सुदृढ़ करने, माइंस रेसक्यू स्टेशन व फायर फाइटिंग गाड़ी उपलब्ध कराने, अस्पताल में संसाधनों की कमी और कोयला चोरी के मामले से अवगत कराने का कार्य किया था। सीएमड़ी श्रीसिंह ने सीसीएल मुख्यालय में पदस्थापित विभिन्न विभाग के प्रमुख को क्षेत्र का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देशित किया था। इसी आलोक में बीते करीब एक पखवाड़े में सीसीएल मुख्यालय से विभिन्न विभाग से चार महाप्रबंधक का कथारा क्षेत्र में निरीक्षण का कार्यक्रम हुआ है। इसमें महाप्रबंधक (सिविल) राजेश मोहन ने पानी, सड़क व श्रमिकों के आवास के जमीनी परिस्थिति का अवलोकन किया था। वही महाप्रबंधक (एक्सवेशन) प्रवीण कुमार ने आरआर शाप परियोजना व मशीनों के संदर्भ में निरीक्षण किया था।

महाप्रबंधक (सेफ्टी) विनोद कुमार ने माइंस रेसक्यू स्टेशन, जारंगडीह खुली खदान, स्वांग -गोविंदपूर फेज दो के मोंटीको नाला और कथारा कोलियरी परियोजना का निरीक्षण करने का कार्य किए थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal