Home » News Update » तेनुघाट में सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

तेनुघाट में सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

तेनुघाट: तेनुघाट में सावन की पहली सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। पहाड़ी शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सावन माह की पहली सोमवारी पर सुबह से ही तेनुघाट के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। भगवान शिव के शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित कर विशेष पूजा की गई। सुबह से ही मंदिर में महिला, पुरुष, बच्चे, बड़ो का लगातार तांता लगा रहा। तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर, बड़ा चौक मंदिर, मार्केट, सराहचिया, उलगड्डा, चापी और आसपास के मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal