Home » News Update » चतरा में नशे के सौदागरों पर ‘वज्रपात’: ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी!

चतरा में नशे के सौदागरों पर ‘वज्रपात’: ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी! 

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस अधीक्षक चतरा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र में एक विशेष छापेमारी दल ने बहरा टांड के खाली मैदान में दबिश देकर दो शातिर ब्राउन शुगर तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया।

कैसे बिछाया गया जाल?

11 अगस्त 2026 की शाम, एसपी चतरा को सूचना मिली कि बहरा टांड इलाके में नशे की एक बड़ी खेप की खरीद-बिक्री होने वाली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत एसडीपीओ के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया।

गठित टीम ने पूरी सतर्कता के साथ चिह्नित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस की घेराबंदी देखकर भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मो० राजा उर्फ तालिम 28 वर्ष पिता- मो० सलीम निवासी- कुंजरटोली, सदर चतरा इसके पास से 1.58 ग्राम ब्राउन शुगर कागज सहित बरामद हुई। दूसरा आदित्य कुमार यादव 22 वर्ष पिता- लोकेश्वर यादव निवासी- असडीया, सदर चतरा। इसके पास से 13.35 ग्राम ब्राउन शुगर प्लास्टिक सहित बरामद हुई)।

कुल मिलाकर लगभग 14.93 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सदर थाना कांड सं०-336/2026 के तहत NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

 

गिरफ्तार आरोपी मो० राजा उर्फ तालीम एक आदतन अपराधी लगता है, जिसके खिलाफ सदर थाने में पहले से ही हत्या के प्रयास (307 IPC), दंगा और NDPS एक्ट जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। वहीं, आदित्य कुमार यादव पर भी बीएनएस-2023 की धाराओं के तहत मामला चल रहा है। पुलिस अब इनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

इस सफल कार्रवाई में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पु०अ०नि० मनिष कुमार, स०अ०नि० प्रवीण कुमार और सदर थाना के सशस्त्र बल ने अहम भूमिका निभाई।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal