Home » News Update » नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय के सभा मे लगा जन समाधान दिवस

नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय के सभा मे लगा जन समाधान दिवस 

पलामू: पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देशानुसार सप्ताह मे लगने वाली जन समाधान दिवस नौडीहा बाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह के अध्यक्षता मे आयोजित हुई, जन समाधान दिवस मे प्रखंड क्षेत्र से आये आम जनो की समस्या क़ो गमीरता पुर्वक सुना गया एंव मौके पर ही सबंधित अधिकारी क़ो समस्या क़ो समाधान करने का निर्देश दिया गया,

 

जन समाधान दिवस मे दर्जनों शिकायते आइये जहाँ अधिकतर शिकायत जमीन सबंधित था, जिन्हे सीओ संजय कुमार सिंह ने मामले क़ो जल्द समाधान करने का भरोसा दिया, वही एक शिकायत नामुदाग पंचायत से प्रधानमंत्री आवास मे पैसा नही डाले जाने का शिकायत एक महिला ने किया, जिस पर सीओ ने ऑपरेटर क़ो तुरंत बताने क़ो कहा जो चेक करने पर पता चला की पैसा चला गया जल्द खाता मे शो कर जाएगा, इस मौके पर मनरेगा बीपीओ मोती शर्मा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परवेज़ आलम, प्रखंड बड़ा बाबू मनीष कुमार, सहित कर्मी एंव ग्रामीण जनता मौजूद थे।

परवेज़ आलम की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal