Home » News Update » द्वितीय NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग का आगाज

द्वितीय NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग का आगाज

बोकारो: सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित द्वितीय NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 के जूनियर वर्ग की प्रतिस्पर्धा का शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 26 अगस्त तक किया जा रहा है।

जूनियर वर्ग के पहले दिन बालक एवं बालिका रिकर्व तथा कंपाउंड वर्ग में देशभर से पहुंचे करीब 250 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। हल्की बारिश के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह और एकाग्रता में कोई कमी नहीं दिखी। रैंकिंग एवं एलिमिनेशन राउंड में खिलाड़ियों ने अगले चरण में जगह बनाने के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. लम्बोदर महतो, पूर्व विधायक सह अध्यक्ष, बोकारो जिला तीरंदाजी संघ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं युवा तीरंदाजों को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर सुमन चन्द्र महंती, पर्यवेक्षक सह संयुक्त सचिव, भारतीय तीरंदाजी संघ; सुषमा देवी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, बोकारो; एंजेला सिंह, सचिव, बोकारो जिला तीरंदाजी संघ; अजय सिंह, उपाध्यक्ष; हेमलता बुन, जिला खेल पदाधिकारी, बोकारो; स्वामी सत्यकृष्ण महाराज, नागमणि एवं समाजसेवी पंकज कुमार सहित संघ के पदाधिकारी, तकनीकी अधिकारी, प्रशिक्षक और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली तीरंदाज अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। जूनियर वर्ग के मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal