Home » News Update » राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की कथारा क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की कथारा क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन

कथारा: राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (हि.म.स.) की कथारा क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन किया गया है। यूनियन के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने 22 अगस्त 2026 को सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची से अवगत कराया।

यूनियन के अनुसार, क्षेत्रीय समिति में शामिल पदाधिकारियों को श्रमिकों, ठेका मजदूरों तथा क्षेत्रीय स्तर पर कोयला उद्योग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन के समक्ष मामले उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुनर्गठित समिति में अध्यक्ष के रूप में आकाश लाल सिंह (सदस्य जिला परिषद) तथा कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम को बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर धनंजय कुमार (पूर्व मुखिया), नागवंत प्रसाद, गणेश राम, प्रेमजीत प्रसाद, जेजे सांगा और पीयूष कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सचिव के रूप में मो. मिन्हाजुल आबेदिन, जबकि सहायक सचिव के रूप में शक्ति सिंह, खगेश्वर रजक, सतीश वर्णवाल और सुधीर सिंह को मनोनीत किया गया है। संगठन सचिव की जिम्मेदारी विकास सिंह को तथा कोषाध्यक्ष का दायित्व विनय राम को सौंपा गया है। उपकोषाध्यक्ष के रूप में सुरेश राम महतो को जिम्मेदारी दी गई है।

यूनियन नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नई क्षेत्रीय समिति के माध्यम से कथारा क्षेत्र के श्रमिकों एवं ठेका मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal