Home » News Update » डीएवी तेनुघाट के 68 विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

डीएवी तेनुघाट के 68 विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

तेनुघाट: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित डी ए वी शिक्षण-संस्थान समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा को तराशने एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न स्तरों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता हैं।

वर्तमान शैक्षिक सत्र में क्लस्टर लेबल प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई महीने में किया गया इसके पश्चात राज्य-स्तरीय (जोनल लेवल) खेल प्रतियोगिता का आयोजन विविध डी ए वी विद्यालयों में 21 अगस्त से 31 अगस्त के मध्य आयोजित किया गया है। इस संदर्भ में प्राचार्या श्रीमती स्तुति सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय से 68 प्रतिभागी जिसमें 58 छात्र एवं 10 छात्राएँ शामिल है जो अलग-अलग स्थानों पर अपने-अपने इस्कॉट शिक्षकों की देखरेख में प्रस्थान करेंगे। इसमें कबड्डी टीम में 12 प्रतिभागी खेल शिक्षक सूरज कुमार के निर्देशन में डी ए वी हेहल, राँची के लिए प्रस्थान कर चुके हैं, खो-खो टीम अपने 12 सदस्यों के साथ अमित कुमार एवं राम पुकार की देखरेख में डी ए वी डाल्टनगंज के लिए भारतीय रेल द्वारा प्रस्थान कर चुकी है। साथ ही योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली 5 सदस्यीय टीम शुभम प्रसाद की देखरेख में डी ए वी स्वांग के लिए प्रस्थान कर चुकी है। शेष प्रतिभागी जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग एवं तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डी ए वी बड़का काना, कोयला नगर, भरुच नगर के लिए आगामी तिथियों में प्रस्थान करेगी। प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ देते हुए खेल को खेल-भावना से खेलने का सुझाव दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal