Home » News Update » डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में तेनुघाट के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में तेनुघाट के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

तेनुघाट: डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में डी ए वी पब्लिक स्कूल, तेनुघाट के विद्यार्थियों राहुल कुमार यादव, अमन कुमार रजत पदक(बॉक्सिंग), प्रिंस कुमार, कन्हैया लाल यादव, परिधी कुमारी, शेफाली तिवारी (बॉक्सिग) कांस्य पदक, पीहू कुमारी(जूडो) कांस्य पदक एवं राजवीर यादव (ताइक्वांडो) कांस्य पदक जीतकर इस स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर कुल 8 पदक जीते है। प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया आज विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा के दौरान इन प्रतिभागियों के सम्मान में एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया जिसमें इन्हें मेडल एवं चैम्पियन कप प्रदान करते हुए जोरदार स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाकर खुशी भी प्रकट की। प्राचार्या ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ देते हुए इनके अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके अमूल्य सहयोग से बच्चे नेशनल स्तर पर अपना जलवा बिखरने में सफल हुए तो वहीं दूसरी तरफ़ खेल शिक्षक सूरज कुमार एवं खेल शिक्षिका रिफत परवीन का कुशल मार्गदर्शन एवं स्काट शिक्षक राम पुकार का सराहनीय योगदान पर प्रसनता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। जबकि पिछले वर्ष बॉक्सिंग चैम्पियन आदर्श कुमार के स्वर्ण पदक जीतकर 5001 रुपए का चेक प्राप्त करने जानकारी दी।

 

इस अवसर पर हलधर महतो, योगेन्द्र प्रताप, सिद्धार्थ शंकर डे, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, देवराज राय, सपन डे, असगर अली एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं समस्त छात्र -छात्राएँ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal