Home » News Update » छठ महापर्व को लेकर नगर निकायों में तैयारियां तेज, घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य जारी

छठ महापर्व को लेकर नगर निकायों में तैयारियां तेज, घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य जारी

औरंगाबाद से छठ महापर्व को लेकर नगर निकायों में तैयारियां तेज, घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य जारी

औरंगाबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर औरंगाबाद जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी नगर निकायों में छठ घाटों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।

इसको लेकर संबंधित नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में छठ घाटों एवं उनके आसपास के इलाकों की सफाई कराई जा रही है। साथ ही घाटों को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य भी जारी है।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि छठ महापर्व के दौरान छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे हो सकें। प्रशासन का उद्देश्य है कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और वे स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ छठ महापर्व संपन्न कर सकें।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal