बरही: जेजेए गिरिडीह के पत्रकार साथी अभय कुमार सिन्हा के छोटे भाई व बरही के पूर्व थाना प्रभारी अभाष कुमार का शुक्रवार को हैदराबाद एम्स में इलाज़ के दरमियान मृत्यु हो गई. हैदराबाद से अभय कुमार सिन्हा ने मोबाइल फ़ोन पर बताया कि उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था. पर जाँच के क्रम पता चला कि उनकी किडनी काफ़ी ख़राब हो चुकी है. डॉक्टर ने कहा कि लीवर ट्रांसप्लांट से पहले किडनी की समस्या को ठीक करना होगा. किडनी का इलाज़ चल रहा था. इस बीच स्थिति बिगड़ती गई जिसे सम्हाला नहीं जा सका व उनकी मृत्यु हो गई. उनका शव शनिवार को हैदराबाद से कार्गो फ्लाइट से रांची लाया जाएगा. कार्गो शनिवार की शाम 7.20 पर रांची एअर पोर्ट पर लैंड करेगी. अंतिम संस्कार रांची में रविवार को किया जाएगा.
जे जे ए ने शोक व्यक्त किया है :–
जे जे ए के संस्थापक अध्यक्ष शाहनवाज़ हसन, जे जे ए के अध्यक्ष अभय कुमार लभ, उपाध्यक्ष जावेद इस्लाम, महासचिव संजीव समीर, प्रदेश कमिटी के संदीप वर्णवाल व पवन अग्रवाल पर हार्दिक शोक व्यक्त किया है.
