तेनुघाट: गोल्डन जुबली मैदान में चल रहे उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में तेनुघाट जूनियर प्रीमियर लीग के फाइनल में गेम डिस्ट्रॉयर ने जगह बना ली। फाइनल मुकाबला रविवार को होगा।
टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी दीपक गुप्ता, मुन्ना श्रीवास्तव, मनोज यादव, टिंकू यादव और सुभाष कटरियार ने संयुक्त रूप से किया।
पहले मैच में ढेडे एकादश ने निर्धारित 10 ओवर में 91 रन बनाए, जिसे गेम डिस्ट्रॉयर ने 8 विकेट से जीत लिया। मोंटी कटरियार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जिन्होंने 2 विकेट लिए और 22 गेंदों में 41 रन बनाए।
दूसरे मैच में खेतको एकादश ने 10 ओवर में 77 रन बनाए, जिसे छपरागढ़ एकादश ने 8 विकेट से जीत लिया। पप्पू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
सेमीफाइनल में छपरागढ़ एकादश ने 117 रन बनाए, जिसे गेम डिस्ट्रॉयर ने 6 विकेट से जीत लिया। 29 गेंदों में 54 रन बनाने वाले रोशन कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दिया गया।
मैच में अंपायर की भूमिका अक्की यादव, अमन सिंह, पीयूष यादव एवं विवेक यादव ने निभाई, स्कोरर कृष झा और कमेंटेटर धीरज कुमार यादव रहे।
