तेनुघाट: माननीय सर्वोच्च न्यायलय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं जिला जज बोकारो के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें चेक बाउंस के मामलों का निपटारा कराया जाएगा।
इसके लिए दो बेंच का गठन किया गया है। पहले बेंच में जिला जज तृतीय नीरज कुमार एवं अधिवक्ता गिरवर कुमार महतो तथा दूसरे बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल मौजूद रहेंगे।
उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी।
