बेरमो में 157.89 करोड़ की लागत से बनेगा जैनामोड़-फुसरो टू-लेन पेव्ड शोल्डर मार्ग, भूमि-पूजन संपन्न
फुसरो/बेरमो: बेरमो विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। जैनामोड़ (तिलका मांझी चौक) से फुसरो (निर्मल महतो चौक) तक बनने वाले 15.900 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का विधिवत भूमि-पूजन किया गया। इस परियोजना पर कुल ₹157,89,69,000 (157.89 करोड़ रुपये) की लागत आएगी। मौजूदा 2-लेन सड़क को…