टंडवा(चतरा) कोयला उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए आम्रपाली-चन्द्रगुप्त क्षेत्र, सीसीएल के महाप्रबंधक श्री अमरेश कुमार सिंह को बेस्ट एग्जीक्यूटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में आयोजित एक बिलियन टन कोयला उत्पादन समारोह में दिया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में माननीय कोयला मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस दौरान माननीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, कोयला सचिव श्री विक्रम देव दत्त और कोल इंडिया के चेयरमैन श्री पी.एम. प्रसाद सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
