तेनुघाट: रंगोत्सव के पर्व होली के अवसर पर आज विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी तरह-तरह के होली (फगुआ) के गीत गाते हुए ढोलक की धुन पर थिरकते हुए,एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाए तथा पुए-पकौड़े खा-खिलाकर होली की शुभकामनाएँ दिए।
प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने भी प्रेम, उत्साह, समृद्धि एवं सद्भावना का प्रतीक होली के पावन पर्व पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ देते हुए सभी के समृद्धि की कामना की।
इस समारोह में हलधर महतो, सिद्धार्थ दे, योगेन्द्र प्रताप, द्रविण कुमार, लक्ष्मी कुमारी गुप्ता, मो. असगर अली, अजय तिवारी, राजीव कुमार, संदीप कुमार, जयंत कुमार, काजल कुमारी एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ सह विद्यालय के समस्त कर्मचारी शामिल हुए।
