गोमिया: प्रखंड अंतर्गत झिरकी ईदगाह में गुरुवार को ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधानों में ईदगाह पहुंचने लगे।
निर्धारित समय पर इमाम साहब ने नमाज अदा कराई तथा मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे एवं कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति पूरे दलबल के साथ विधि व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे।
लोगों ने कहा कि ईद उल अजहा त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है तथा सभी को मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
