परवेज़ आलम कि रिपोर्ट
पलामू — लगातार पेट्रोल डीजल एंव रसोई गैस के दामों मे हुई वृद्धि के खिलाफ आज बुधवार क़ो डालटनगंज तिवारी पेट्रोल के समीप कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक के नेतृत्व मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, और केंद्र पर हमला बोलते हुए जैश रंजन पाठक ने कहा कि जिस तरह से पेट्रोल डीजल एंव रसोई के दामों मे महीना मे चार – चार बार बढ़ रहा है इसे अब आम आदमी कैसे अपना जीवन का रोजमर्रा चलाएगा जो कहना मुश्किल है, कार्यक्रम का अध्यक्षता शिक्षा विभाग के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह एंव संचालन सुरेंद्र पाण्डेय ने किया
इस कार्यक्रम का मुख्य अथिति झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कोर्डिनेशन समिति के सदस्य हृदयानन्द मिश्रा मौजूद थे एंव ईश्वरी सिंह, समीम अहमद, मीर खुर्शीद खान, अनिल सिंह, खुर्शीद खान, जिला प्रवक्ता गोपाल सिंह, शैलेश चन्द्रवंशी के साथ सैकड़ो कोंग्रेसी मौजूद थे
